मूत्र की जलन दूर करने के घरेलु नुस्खे।

 अगर मूत्र करते समय जलन हो, तो इन घरेलु नुस्खे अपनाने से जो की बिलकुल ही आसान हैं, पहले ही दिन से आराम आना शुरू हो जाता हैं और रोगी २-4 दिन में बिलकुल सही हो जाता हैं। आइये जाने ये नुस्खे।

मुख्य प्रयोग।
शुष्क धनिया ( दाना ) को मोटा-मोटा कूटकर छिलका अलग करें और बीजो के अंदर की गिरी निकालकर 300 ग्राम धनिया की गिरी ( प्राय: 450 ग्राम धनिया में से 300 ग्राम गिरी निकल जाती है ) तथा बराबर वजन 300 ग्राम कुंजा मिश्री ( या चीनी ) ले। दोनों को अलग-अलग पीसकर आपस में मिला ले। बस, दवा तैयार।
आयुर्वेद में चीनी का मतलब देशी चीनी से होता हैं जो पाउडर की तरह होती हैं। दानेदार चीनी ज़हर के समान हैं।
सेवन विधि-
प्रात: सायं छ: छ: ग्राम की मात्रा से यह चूर्ण बासी पानी के साथ दिन में दो बार ले। प्रात: बिना खाए-पिए रात को बासी पानी से छ: ग्राम फांक ले और तत्प्श्चात एक-दो घंटे तक और कुछ न खाएं। इसी प्रकार छ: ग्राम दवा शाम 4 बजे लगभग प्रात: के रखे हुए पानी के साथ फांक ले। रात का भोजन इसके दो घंटे पश्चात करें। यह मूत्राशय की जलन दूर करने में अद्वितीय है। आवश्यकता अनुसार तीन दिन तक ले।
अन्य प्रयोग।
1. धनिया
दस ग्राम धनिया रात्रि में पानी में भिगो दे। सुबह उसे ठंडाई की तरह पीसकर छानकर मिश्री मिलाकर सेवन करे। तासीर ठंडी होने के कारण, सावधानी से आवश्यकता अनुसार दो-चार दिन ले। मूत्र की जलन नष्ट होगी।
2. दही प्याज
दही में पीसी हुई प्याज की चटनी मिलाकर कुछ दिन खाने से मूत्र की जलन बंद होती है।
3. तुलसी
यदि मूत्र करते समय मूत्र में जलन हो तो तुलसी की चार-पांच पत्तिया दिन में दो बार खाली पेट चबाएं। ऊपर से एक-दो घुट पानी भी पी सकते है। तीन-चार दिन में आराम होगा।
4. बेल
बेल की दस पत्तियां सुबह-शाम बारीक़ पीसकर 250 ग्राम पानी में मिलाकर पिएं। तीन-चार दिन में आराम हो जायेगा। स्वप्नदोष दूर करने के लिए पंद्रह दिन तक ले।
5. ठंडे पानी में तौलिया
मूत्र में जलन, रुकावट होने पर- केवल ठंडे पानी में तौलिया गिला करके नाभि से निचे पेडू पर रखकर 15-20 मिनट लेटे रहने से ही जलन मिट जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर