बरसाती घाव और फोड़े-फुंसी के घरेलू उपाय

 1. हल्दी

हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो घाव और फोड़े-फुंसी को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक से डेढ़ चम्मच हल्दी का पाउडर लेकर उसमें पानी या दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे संक्रमित जगह पर लगाएं। फिर इस पेस्ट को 30 मिनट रखें और फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
2. चंदन
चंदन में एंटीबायोटिक तत्त्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो धूल मिट्टी से पैदा होने वाले बैक्टीरिया से बचाता है। चंदन का पेस्ट घाव और फोड़े-फुंसी को जल्द भरने में मदद करता है। इसके लिए आप चंदन के पेस्ट को संक्रमित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
3. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। फिर उसमें आधा चम्मच नमक और थोड़ा सा पानी मिलाएं और फिर इसे संक्रमित जगह पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
4. नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, घाव और फोड़े-फुंसी को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं। इसे फोड़ों पर लगाकर 10 मिनट के लिए सूखने दें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर