पेट की गैस का घरेलु उपचार

 एक चम्मच अजवाइन के साथ चुटकी भर काला नमक भोजन करने के बाद चबाकर खाने से पेट की गैस शीघ्र ही निकल जाती है।

अदरक और नींबू का रस एक-एक चम्मच की मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर भोजन के बाद दोनों समय सेवन करने से गैस की सारी तकलीफें दूर हो जाती हैं और खाना भी ठीक से हजम हो जाता है |
भोजन करते समय बीच-बीच में लहसुन, हींग थोड़ी मात्रा में खाते रहने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है |
हरड, सोंठ का पाउडर आधा-आधा चम्मच की मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर भोजन के बाद पानी से सेवन करने से पाचन ठीक होता है और पेट की गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है |
नीबू का रस व मूली खाने से गैस की तकलीफ नहीं होती और पाचन क्रिया सुधरती है।
इसके अतिरिक्त सिर्फ अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ सेवन करने से अफारा, पेट का तनाव, बदहजमी आदि रोगों में लाभ होता है। आवश्यकतानुसार 1-2 सप्ताह तक लगातार प्रयोग करें। इससे पेट की गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है |
125 ग्राम दही के मट्ठे में अजवायन 2 ग्राम और आधा ग्राम काला नमक (पीसकर व मिलाकर) भोजनोपरांत सेवन करने से पेट की गैस, अफारा, कब्ज आदि में बहुत लाभ होता है। आवश्यकतानुसार 1-2 सप्ताह तक प्रयोग करें।
लहसुन की 1-2 कली छीलकर, बीज निकाली हुई मुनक्का में लपेटकर भोजनोपरांत थोडा सा चबाकर निगल लें यह पेट की गैस की अचूक दवा है

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर