किडनी में creatinine और urea की समस्या को दूर करे इन घरेलू नुस्खे से

 - चीनी और सफ़ेद नमक बिल्कुल बंद कर दे इसकी जगह शक्कर और सेंधा नमक इस्तेमाल करे।

- सुबह खाली पेट लौकी का जूस निकाले 5-5 पत्ते तुलसी और पोदीने के डाल कर और इसको पिए। ध्यान दें के लौकी कडवी ना हो.
- 100 ग्राम हरड़, 200 ग्राम बहेड़ा, और 300 ग्राम आंवला, इन सब का चूर्ण मिक्स करोगे तो ये त्रिफला चूर्ण बन जाएगा, अब इसमें 100 ग्राम गोखरू, और 300 ग्राम भूमि आंवला चूर्ण मिक्स कर ले। इस चूर्ण को 1-1 (5 gram) चम्मच सुबह शाम गुनगुने पानी के साथ ले।
- दिन में एक समय पीपल के 15 पत्ते ले इनको कूट कर 2 गिलास पानी में उबाले, आधा रहने पर इसको छान कर पिए। नाश्ते के आधे घंटे बाद ये करे।
- इसके साथ में आप सुबह नाश्ते के पहले ज्वार का काढ़ा बना कर पिए। 10 ग्राम ज्वार को एक गिलास पानी में डाल कर उबाले आधा रहने पर इसको पिए।
और शाम के खाने के बाद पुनर्नवा का काढ़ा बना कर पिए। 5 ग्राम पुनर्नवा एक गिलास पानी में डाल कर उबाले और आधा रहने पर इसको छान कर पी ले।
- भोजन में अलसी के बीजों का इस्तेमाल करे। इसको आप आटा गूंथते समय तुरंत पीस कर आटे में ही मिक्स करवा सकते हैं.
- जिन लोगो का dialyasis चल रहा हैं वह भी ये प्रयोग कर सकते हैं। मगर सिर्फ डॉक्टर या वैद जी से संपर्क करने के बाद। अन्यथा नुक्सान भी हो सकता हैं।
- जिन भी मरीजों की किडनी खराब होने लग गयी है वो अपने लीवर का पूरा ध्यान रखें, क्यूंकि किडनी खराब होने के बाद सबसे ज्यादा प्रभाव लीवर पर ही पड़ता है, और ऐसे में रोगी इस रोग में गहरा फंस सकता है. ऐसे में रोगी को लीवर के लिए उपयुक्त औषिधि का इस्तेमाल करना चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर