नींद नही आने की समस्या से हे परेशान

 सरसों के तेल से मालिश करें -

आप रात में सोने से पहले अपनी पैरों को अच्छी तरह से धो लें। फिर तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करें। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है तथा नींद अच्छी आती है।
गर्म दूध -
दूध में ट्रिपटोपॉन मौजूद होता है, जो नींद को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना गर्म दूध का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। इसके लिए आप एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर सोने से पहले पी लें।
जायफल -
गर्म दूध में जायफल मिलाकर पीने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। इसलिए आप सोने से पहले एक कप गर्म दूध में जायफल का पाउडर मिलाकर पिएं।
बादाम -
नींद न आने की समस्या से राहत पाने के लिए बादाम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बादाम में मैग्नीशियम के गुण पाए जाते है, जो नींद को बढ़ावा देने के साथ ही मांस-पेशि‍यों में होने वाले खिंचाव और तनाव को कम करने में मदद करता है। जिससे अच्छी नींद आती है

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर