बरसात में जब सिरदर्द की शिकायत रहती हो तो अपनाये ये उपचार

 अदरक और हल्दी -

सर्दी-खांसी, बुखार और सिरदर्द होने पर अदरक या सोंठ के पाउडर को थोड़ी काली मिर्च और हल्दी के पाउडर के साथ मिलाकर काढ़ा या चाय तैयार कर सकते हैं। इस चाय को पीने से सिरदर्द से राहत मिल सकती है।
काली किशमिश -
सिरदर्द की परेशानी से आराम पाने के लिए काली किशमिश के दानों का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए गर्म तवे पर किशमिश के 3-4 दानों को भून लें और इसे रोजाना सुबह खाएं। इससे सिरदर्द की परेशानी से आराम मिलेगा।
तुलसी के पत्ते -
मौसमी बीमारियों का एक सीधा और सरल इलाज है तुलसी के पत्तों का सेवन। तुलसी में एंटवायरल और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। जब तुलसी का सेवन किया जाता है तो इससे बुखार, सिरदर्द और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। मुट्ठीभर तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी और 4-5 कूटी हुई लौंग के साथ उबालें। जब पानी पककर गाढ़ा हो जाए तो इसे छान लें और इस हर्बल काढ़े को गर्मागर्म पीएं।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर