बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए कुछ फूड्स

  •  लहसुन

हरे लहसुन की पत्तियां लहसुन की सूखी कलियों का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने वाले फूड्स हैं। इनमें एलिसिन नामक कम्पाउंड्स पाए जाते हैं जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करने में मदद करता है।

  • सब्जियां और फल
डाइटरी फाइबर से भरपूर हरी सब्जियां और मौसमी फल खाने से भी हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना आसान हो सकता है। फल और सब्जियां लो-कैलोरी फूड होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं।

  • धनिया के बीज
धनिया के बीजों में बीटा-केरोटिनस, विटामिन ए, फॉलिक एसिड के अलावा विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह वजन को मेटेंन करने के साथ-साथ हार्ट को हेल्दी रखने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।
  • ओट्स
ओट्स में सोल्युबल डाइटरी फाइबर होते हैं जो रक्त में तैर रहे कोलेस्ट्रॉल लेवल को सोख लेता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बैलेंस करता है।

  • मेथी
बॉडी डिटॉक्स के लिए मेथी को बहुत कारगर माना जाता है जिससे वजन को कंट्रोल करना और ब्लड शुगर लेवल को लो रखना आसान होता है। इसी तरह मेथी में पाए जाने वाले अन्य औषधीय तत्व भी रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर