सभी प्रकार के बुखार के लिए गिलोय मुनक्का और सौंफ

 बुखार एक सामान्य शरीरक प्रक्रिया है, जिस से शरीर अपने अंदर जमे हुए अपशिष्ट पदार्थों को अपने तरीके से बाहर निकालने की कोशिश करता है, मगर कभी कभी ये बहुत अधिक समय तक बना रहता है तो खतरनाक हो सकता है, चाहे कितना भी पुराना या किसी भी प्रकार का हो ये तीन प्रयोग हर प्रकार के बुखार में रामबाण हैं। इन में से किसी भी प्रयोग को अपनाने से बुखार बिलकुल सही हो जायेगा। आइये जाने इन प्रयोगों के बारे में।

  • बुखार के लिए गिलोय (गुडुच)।
दो तोला (लगभग 20 ग्राम) कूटी हुयी गुडुच (गिलोय) को रात्रि को थोड़े पानी में भिगो कर सुबह मसल छानकर पीने से सब प्रकार के बुखार चाहे कितना भी पुराना हो सब में लाभ होता है।
  • बुखार में मुनक्कों का प्रयोग।
30 से 40 मुनक्कों को लगभग 250 ग्राम पानी में रात को भिगो दें। सुबह उसे खूब उबालकर उसके बीज निकालकर खा जाएँ और वही पानी पी जाएँ। इससे शारीर में बल और स्फूर्ति का संचार होगा। रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ेगी और ज्वर का उन्मूलन हो जायेगा।
  • बुखार में सौंफ का प्रयोग।
रात्रि में 25 ग्राम सौंफ पानी में भिगोकर रखें। सुबह उसी पानी में सौंफ को उबाल लें। उबल जाने पर सौंफ को खूब मसलकर उसका पानी छान लें। इस पानी में 4 मूंग के भार के बराबर फुलाई हुयी लाल फिटकरी का चूर्ण डालकर सुबह खाली पेट 40 दिन तक पीने से पुराने से पुराना, किसी भी प्रकार का बुखार हो मिटता है। इस प्रयोग से 20 वर्ष पुरानी कब्जियत भी दूर होती है।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर