कमजोर-बूढ़ी हड्डियों में नई जान डाल देंगे ये विटामिन डी-कैल्शियम से भरे सस्ते फल -
- पपीता खाने की डाल लें रोज आदत
विटामिन ए और सी और फाइबर से भरा पपीता हड़्डियों की मजबूती के लिए भी काम करता है। पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम कार्ब्स, फैट और प्रोटीन को तोड़ता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। साथ ही ये यूरिक एसिड को भी कम करने का काम करता है। यूरिक एसिड का लेवल कम होने से हडि्डयों का क्षरण रुकता है और वे मजबूत होती हैं।
- सेब में यूरिक एसिड के कम करने का दम
सेब में आयन से लेकर कैल्शियम और विटामिन सी भरा होता है। ये पोषक तत्व कोलेजन और हड्डियों के नए टिश्यू बनाने के लिए जरूरी हैं। इनके अलावा सेब में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। यूरिक एसिड को कम करने के लिए सेब खाएं या एप्पल साइडर विनेगर को पीना शुरू कर दें।
- स्ट्रॉबेरीज में है हडि्डयों को मजबूत बनाने का गुण
स्ट्रॉबेरीज में कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर में नई हड्डियों का निर्माण करते हैं।
- कमजोर हड्डियों का इलाज अनानास
अनानास पोटैशियम से भरपूर होता है। पोटेशियम एसिड के भार को बेअसर करने में मदद कर सकता है और इस तरह हड्डियों से कैल्शियम की कमी को कम कर सकता है।
- संतरा है विटामिन डी की खान
संतरे विटामान डी और सी से भरा होता है।कैल्शियम और विटामिन डी दोनों ही इस फल से मिलता है और ये तीनों ही चीजें यूरिक एसिड और हड्डियों के लिए बेस्ट होती हैं।
- पोटेशियम से भरा केला भी फायदेमंद
पाचन को दुरुस्त रखने के अलावा केला मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है। यह पोषक तत्व हड्डी और दांतों की संरचना के विकास में एक अहम भूमिका निभाता है।
- कीवी खाने से हड्डियों में आती है ताकत
चाहे फल हो या जूस, कीवी में सबसे अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है, लगभग 60 मिलीग्राम। यह हड्डियों की मजबूती, दांतों की संरचना को विकसित करने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोकता है।
Comments
Post a Comment