60 ग्राम अलसी को मिक्सर मे पीस लिजिए फिर सुबह शाम खालीपेट 10-10 ग्राम की मात्रा मे सेवन से हमारा हार्ट (हृदय) स्वस्थ रहता है यह उपाय 1 महिने तक करनां है।
गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे - -===-=-=-=-=-=-= 1 आधा चम्मच शहद में काली मिर्च मिलकर उसका सेवन करें इससे गले का इन्फेक्शन जल्दी ठीक हो सकता है। 2 सर्दी, खांसी, गले में सूजन और गले के इन्फेक्शन के लिए सबसे कारगर इलाज हल्दी वाला गर्म दूध होता है। एक गिलास गर्म दूध में 1 या डेढ़ चम्मच हल्दी मिलकर पीएं, आपको राहत मिलेगी। 3 गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी और इतना ही नमक डालकर इसके गरारे करें, इससे आपको गले में आराम मिलेगा और निरंतर सुबह शाम करने से आपका गले का इन्फेक्शन जल्दी ठीक हो जाएगा। 4 गले के इन्फेक्शन को ठीक करने में चाय भी कारगर है, हर्बल चाय जैसे लेमन टी, जिंजर टी, तुलसी टी इत्यादि को पीने से गले में राहत मिलती है। 5 गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका ( एप्पल विनेगर ) डालकर इससे गरारे करें, इससे गला साफ होता है और इन्फेक्शन जल्दी समाप्त होता है।
बदन दर्द मांसपेशियों में अकड़न के कारण हो सकता है। इसका जल्द से जल्द इलाज होना जरूरी है वरना इसका प्रभाव हमारे रोजमर्रा के कार्यो पर पड़ने लगता है। अगर आप भी इस दर्द से परेशान है तो इसे दूर करने के लिए जानिए कुछ घरेलू उपाय। घरेलू उपचार जानने के लिए इस लेख को पूरा पढे। अदरक घरेलू उपाय में बेहद प्रभावशाली मानी गई है। इसके अंदर सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं ऐसे में यह शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में मददगार है। यह रक्त प्रभाव और परिसंचरण की सेहत में सुधार लाने मे मदद्रूप साबित होती है। साथ ही अदरक की चाय का अगर नाश्ते में सेवन किया जाए तो ये मांसपेशियों में हो रहे दर्द को कम कर सकती है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अदरक को पीस लें और एक कपड़े में बांध लें। उसको गर्म पानी में कुछ वक्त के लिए डालें और ठंडा होने के बाद प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। ऐसा करने से बदन दर्द दूर हो जाता है। बदन दर्द होने पर हल् दी वाला दूध मददगार होता है। लैवेंडर से आपको कई सारे फायदे होते हैं, वहीं ये बॉडी को भी बहुत फायदा पहुंचाता है। लैवेंडर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते है...
डेंगू टेस्ट- पॉजिटिव, टाइफाइड टेस्ट- पॉजिटिव, लक्षण चिकुनगुनिया, मलेरिया और गठिया के। 15 -20 दिनों तक अति दौर्बल्य और जोड़ों में दर्द की समय बनी रह रही है। ऐसे बहुत से मरीज विगत कुछ दिनों में देखने को मिले हैं। आयुर्वेद में कुछ इसी प्रकार के ज्वर को विषम ज्वर की श्रेणी में रखा गया है। क्या करें और क्या नहीं? बचाव के लिए (निदान परिवर्जन)- ◆मच्छरों से बचने के जितने उपाय जानते हैं सारे कर लें। ◆भीड़ भाड़ वाली जगह में मास्क लगाना कोई शर्म की बात नहीं है, मास्क का प्रयोग करें। ◆बाहर की वस्तुएं खाने से बचें। ◆कच्ची सब्जियों या फलों का प्रयोग न करें या करें भी तो बहुत अच्छी तरह से धुलने के बाद। ◆भोजन में घृत (घी) का प्रयोग अवश्य करें। ( शरद ऋतु में घी का प्रयोग उत्तम है ) ◆पंचकर्म विशेषज्ञ से सलाह लेकर तिक्त घृत का प्रयोग करें और विरेचन कर्म कराएं। ◆तैल, दही तथा क्षारीय पदार्थो का सेवन इस ऋतु में न करें। ◆अधिक धूप और ओस के सेवन से बचें। ◆बुजुर्गों, छोटे बच्चों तथा किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। (च. सू. 6 & अन्य) कुछ विचारणीय बिंदु ◆प्रारम्भ में अतिचिकित्सा ...
Comments
Post a Comment