नशा छोड़ने का घरेलू उपाय

  •  अदरक के उपयोग से :

नशे की इस लत को छोड़ने के लिए यह एक जबरदस्त औषधि का काम करती है, बस आपको अदरक के छोटे छोटे टुकड़े काटने है उसके बाद उसमें थोडा सा निम्बू का रस मिलाना है और धुप में सूखने के लिए रख देना है, जब भी आपकी पान मसाला या गुटका खाने की इच्छा हो आप इसका सेवन कर सकते है, इसके सेवन से आपको तलब नहीं लगेगी और आपका पाचन तंत्र भी मज़बूत होगा।
  • इलाइची के उपयोग से :
जब भी आपको पान मसाला या गुटका खाने का मन करे आप हरी इलाइची का सेवन करें, इससे आपको एक तो तलब नहीं लगेगी साथ ही साथ आपको खट्टी डकार, पेट फूलना और भूख न लगने जैसे समस्याओं से भी निजात मिल जाएगी।
  • अजवायन और सौफ के उपयोग से :
100 ग्राम सौफ और 100 ग्राम अजवायन लेकर तवे पर भोर होने तक भून ले उसके बाद उसमें थोडा सा काल नमक और निम्बू मिला ले, उसे थोड़ी देर सूखने के बाद उसको एक डब्बे में डाल ले जब भी आपको तलब लगे आप इसका सेवन करें, इसके सेवन से आपको गैस, एसिडिटी की समस्या से भी निजात मिल सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर