बवासीर के घरेलू नुस्खे

 बवासीर ऐसी बीमारी है जो ना दिखाई जा सकती है और ना ही छुपाई जा सकती है। शर्म की वजह से ज्यादातर लोग इसका जिक्र कभी बाहर नहीं करते है। यह बीमारी दो प्रकार से होती है... एक तो होती है अंदरूनी मस्से जिसमे आपको खून नहीं आता है और मस्से अन्दर ही रहते है। दूसरा है बाहरी मस्से जिसमे मस्से बाहर लटकने लगते है और सुबह के समय शौच करते समय दर्द और ब्लीडिंग होता है। आपके लिए हम आज कुछ घरेलू उपाय लाये है जिनकी सहायता से आपकी यह बीमारी हमेशा के लिए गायब हो जाएगी।

●बवासीर की बीमारी को जड़ से ख़त्म करने के उपाय:
नारियल की जटा लेकर उसे पूरी तरह से जला दीजिये और उसकी भस्म बना ले। भस्म को छानकर उसे एक शीशी में भर लीजिये।
रात को ही गाय के 2 किलो दूध का दही जमा दीजिये क्योकि सुबह से आपको ट्रीटमेंट शुरू करना है।
ध्यान रखिये यह ट्रीटमेंट आपको सुबह खाली पेट से शुरू करना है और भूलकर भी उस दिन दूसरी कोई भी चीज नहीं खाना है।
सुबह शौच जाने के बाद खाली पेट यह ट्रीटमेंट शुरू करना है। एक कटोरी में दही ले लीजिये और उसमे 5 ग्राम नारियल की भष्म मिलाकर खा जाइए। आपको हो सकता स्वाद अच्छा नहीं लगे, लेकिन अगर आपको बवासीर को जड़ से ख़त्म करना है तो खाना ही पड़ेगा। इसी प्रकार आपको एक बार दोपहर में और एक बार रात को सोने से पहले इस औषधि का सेवन करना है।
आपको दिन में जब भी भूख लगे आपको सिर्फ दही खाना है इसके अलावा और कुछ नहीं खाना है।
इस प्रयोग से आपकी बवासीर जड़ से ख़त्म हो जाएगी। यह एक आयुर्वेदिक उपचार है और शत प्रतिशत काम करता है, चाहे कैसा भी बवासीर हो निश्चित रूप से ठीक होगा। सावधानी के लिए आपको कुछ दिन तक अधिक से अधिक मात्रा में दही और छाछ का सेवन करना है, और मिर्च मसाले वाली चीजे बिलकुल नहीं खानी है। कुछ दिन बाद आपकी बवासीर गायब हो जाएगी।
हमें उम्मीद है की यह उपचार आपके लिए फायदेमंद होगा।

3 से 5 दिन तक

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर